नई पेंशन व्यवस्था जबरन थोपने पर कर्मचारियों में उबाल - प्राथमिक शैक्षिक खबर

Latest

नई पेंशन व्यवस्था जबरन थोपने पर कर्मचारियों में उबाल

फतेहपुर : नई पेंशन व्यवस्था जबरन थोपने पर कर्मचारियों में उबाल



नई पेंशन व्यवस्था को जबरन थोपे जाने के कारण शिक्षक-कर्मचारियों में नाराजगी दिखाई दे रही है, कर्मचारी संगठनों ने नई पेंशन प्रणाली के खिलाफ कई बार आवाज तो बुलंद की लेकिन उन्हे राहत नहीं मिल सकी जिससे कर्मचारियों में रोष दिख रहा है।

शासन ने कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन प्रणाली को समाप्त कर नई पेंशन प्रणाली को लागू किया था अभी तक कर्मचारी स्वेच्छा से नई पेंशन के लिए बाध्य थे लेकिन अब नई पेंशन से किनारा कर रहे शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।

कर्मचारी नेता मनोज सैनी का कहना है कि नई पेंशन व्यवस्था में मिलने वाला भुगतान सिक्योर नहीं है जबकि पुरानी पेंशन में एनपीएस की होने वाली कटौती का अंशदान मिलना तय रहता था बताया कि कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी के रूप में पुरानी पेंशन योजना काम आती रही है। 

लेकिन वर्तमान में इसको समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की गई है। जो कर्मचारी हितों वाली नहीं है। वहीं कर्मचारी नेता अनुपम अवस्थी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूर्व में कई बार आंदोलन करते हुए आवाज उठाई गई लेकिन उसका कोई असर न पड़ने के कारण अब कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों को ध्यान में न रखते हुए इसके लागू किया गया है जिससे कर्मचारियों में रोष दिखाई दे रहा है।