परिषदीय विद्यालयों में 25 अक्टूबर 2022 को अवकाश किये जाने के सम्बंध में
अवकाश तालिका में दीपावली का अवकाश 24 अक्टूबर को घोषित किया गया है तथा गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज का अवकाश 26 व 27 अक्टूबर 2022 को घोषित किया गया है जबकि अब तक गोवर्धन पूजा का अवकाश दीपावली के अगले दिन होता रहा है हो सकता है पंचांग के कारण यह सम्भव न हो पा रहा हो।
परन्तु विचारणीय बिंदु यह है कि प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिका 24 अक्टूबर को देर रात तक दीपावली पर्व मनाने के पश्चात 25 अक्टूबर को अपने विद्यालय किस स्थिति में उपस्थित हो सकेंगे।
यदि किन्ही परिस्थितियों में उपस्थित हो भी गए तो अगले दिन 26 अक्टूबर 2022 को गोवर्धन पूजा का हिन्दूओ के महत्वपूर्ण त्योहार को कैसे मना पाएंगे 125 अक्टूबर का अब तक अवकाश न किया जाना शिक्षकों को होली और गोवर्धन पूजा, भैया दूज जैसे त्योहारों को मनाने से रोकने जैसा प्रतीत होता है।
अतः आपसे अनुरोध है कि इन महत्वपूर्ण त्योहारों को मनाने हेतु प्रदेश के बेसिक शिक्षकों का 25 अक्टूबर 2022 का अवकाश घोषित करने का कष्ट करें।