प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की तीसरी पदोन्नति खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर किये जाने के सम्बन्ध में
प्रदेश के सभी कर्मचारियों की उनके सेवाकाल में तीन पदोन्नतियों का लाभ मिल रहा है आप अवगत हैं कि पूर्व में यह लाभ प्रदेश के बेसिक शिक्षकों को मिल रहा था।
जूनियर हाई स्कूल के प्रधानध्यापक को तीसरी पदोन्नति के रूप में तत्कालीन प्रति उप विद्यालय निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की जाती थी उस व्यवस्था को अभी तक समाप्त नहीं किया गया है परन्तु पदोन्नति नहीं दी जा रही है वर्तमान में प्रदेश के बेसिक शिक्षकों को तीसरी पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है।
जबकि प्रदेश के अन्य सभी विभागों में तीसरी पदोन्नति दी जा रही है। अनुरोध है कि बेसिक शिक्षकों को भी उनके सम्पूर्ण सेवाकाल मे तीसरी पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
महोदय, वर्तमान में खण्ड शिक्षा अधिकारियों की सेवा नियमावली की प्रक्रिया गतिमान है पूर्व व्यवस्था की भांति प्रदेश के बेसिक शिक्षकों का 50% कोटा खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु नियमावली तैयार करने की चल रही प्रक्रिया में व्यवस्था करने का कष्ट करें।