आज से बदलेगा परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक में पढ़ाई हेतु शैक्षणिक समय 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास प्रातः 8 बजे से 8.15 तक) एवं 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक (प्रार्थना सभा/ योगाभ्यास प्रातः 09 बजे से 09.15 तक) ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश 10.30 बजे से 11.00 बजे तक एवं शीतकाल में मध्यावकाश अपरान्ह 12 बजे से 12.30 निर्धारित है।
इस सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास प्रातः 09 बजे से 09.15 तक) एवं मध्यावकाश अपरान्ह 12 बजे से 12.30 तक संचालित किया जायेगा।