सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में - प्राथमिक शैक्षिक खबर

Latest

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में





संदर्भित पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। 

इस वर्ष इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ उचित ढंग से चिन्हित करने के लिये देश के समस्त स्कूलों में सभी वर्गों और सभी आयु समूहों के लिये निम्नलिखित तरीके से एकता दौड़ (Unity Run ) का आयोजन किया जाय

छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कम दूरी/अधिक दूरी के लिये दौड़ सकते हैं यह दौड़ विद्यालय में 31 अक्टूबर, 2022 को सुबह 7-8 बजे सुबह की सभा/शून्य अवधि में हो।

सम्भव हो तो दौड़ के प्रारम्भ या अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य या वरिष्ठ अध्यापक विद्यार्थी सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका व योगदान के बारे में बतायें।

एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय पत्रिका, वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। सम्भव हो, तो विद्यार्थियों के माता-पिता, स्थानीय समुदाय को दौड़ में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया जाय।

सीमांत क्षेत्रों (दिव्यांग बच्चों सहित ) के बच्चों, स्ट्रीट चिल्ड्रेन को दौड़ में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास किया जाय।

आयोजन के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म # Run ForUnity पर अपलोड किये जाय।