परिषदीय विद्यालयों में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में - प्राथमिक शैक्षिक खबर

Latest

परिषदीय विद्यालयों में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में

परिषदीय विद्यालयों में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में




आयोजित कार्यक्रमों से सम्बन्धित आख्या अपडेट करने के लिए इस लिंक पर किल्क करें

👇


सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ उचित ढंग से मनाये जाने के लिये देश के समस्त स्कूलों में सभी वर्गों और सभी आयु समूहों हेतु निम्नांकित तरीके से दौड' (Unity Run ) का आयोजन किया जाय।

छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कम दूरी / अधिक दूरी के लिये दौड़ सकते हैं यह दौड़ विद्यालय में 31 अक्टूबर, 2022 को सुबह 7-8 बजे सुबह की सभा / शून्य अवधि में हो।

सम्भव हो तो दौड़ के प्रारम्भ या अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ अध्यापक, विद्यार्थी सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका व योगदान के बारे में बतायें।

एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय पत्रिका वेबसाइट व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। सम्भव हो, तो विद्यार्थियों के माता-पिता, स्थानीय समुदाय को दौड़ में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया जाय।

सीमांत क्षेत्रों (दिव्यांग बच्चों सहित) के बच्चों, स्ट्रीट चिल्ड्रेन को दौड़ में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास किया जाय।

आयोजन के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म RunForUnity पर अपलोड किये जाय।

उक्त के अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय में निम्नांकित गतिविधिओं का भी आयोजन किया जाना उचित होगा। भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय।

सरदार पटेल को समर्पित प्रार्थना सभाओं का आयोजन कराया जाय।

विद्यालयों में सरदार पटेल के योगदान एवं जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाय प्रदर्शनी के लिये बनाये गये विषय-वस्तु (Content ) का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद कराकर उसको सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं विद्यालय की वेबसाइट पर साझा किया जाय।

उपरोक्त के क्रम में आपसे अपेक्षा है कि भारत सरकार के संदर्भित पत्र दिनांक 20 अक्टूबर 2022 में दिये गये निर्देशों के क्रम में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने हेतु जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में उपर्युक्त कार्यक्रमों का आयोजन कराये
जाने के साथ ही विकास खण्ड स्तर एवं जनपद स्तर पर वृहद रूप से कराया जाय।