अब बच्चे A फॉर एप्पल की जगह ARJUN, B फॉर BALRAM, C फॉर CHANAKYA भी पढ़ सकेंगे
अंग्रेजी की वर्णमाला में ए फॉर एप्पल और बी फॉर ब्वॉय पढ़ते आए हैं लेकिन अब बच्चे ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम भी पढ़ सकते हैं शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप पर ऐसी ही अंग्रेजी वर्णमाला का खूब प्रसार हो रहा है।
इसमें ए से लेकर जेड तक के शब्द भारतीय पौराणिक संस्कृति व इतिहास से लिए गए हैं शिक्षकों का भी मानना है कि यह बच्चों के लिए अलग तरह का अनुभव होगा और इससे वे बालपन में ही भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।
सोशल मीडिया पर इस तरह की अंग्रेजी वर्णमाला की पीडीएफ फाइल उपलब्ध है इसमें शब्दों से संबंधित फोटो भी उपलब्ध हैं, साथ में संबंधित शब्द का वर्णन भी दिया गया है उदाहरण के तौर पर ए फॉर अर्जुन है तो अर्जुन के बारे में भी एक वाक्य में वर्णन दिया गया है।
इस तरह तैयार की है अंग्रेजी वर्णमाला
ए - अर्जुन
बी - बलराम
सी - चाणक्य
डी - ध्रुव
ई - एकलव्य
एफ - फोर वेद
जी - गायत्री माता
एच - हनुमान
आई - इंद्र
जे - जटायु
के - कृष्ण
एल - लव-कुश
एम - मार्कंडेय
एन - नारद
ओ - ओमकार
पी - प्रहलाद
क्यू - क्वीन गांधारी
आर - राम
एस - सूर्य
टी - तुलसी
यू - उद्धव
वी - वमनावतार
डब्ल्यू - वाटर गंगा
एक्स - क्षीरब्दी द्वादशी
वाई - यशोदा
जेड - जामवंत