प्रयागराज : प्रतियोगी मोर्चे के अथक प्रयासों से एलटी ग्रेड महिला शाखा हिन्दी का परिणाम हुआ सम्पन्न । - प्राथमिक शैक्षिक खबर

Latest

प्रयागराज : प्रतियोगी मोर्चे के अथक प्रयासों से एलटी ग्रेड महिला शाखा हिन्दी का परिणाम हुआ सम्पन्न ।

प्रयागराज: प्रतियोगी मोर्चे के अथक प्रयासों से एलटी ग्रेड पुरुष और महिला शाखा हिंदी का परिणाम हुआ सम्पन्न।


यूपीपीएससी ने राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षक चयन के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को किया था। 

कुल 10768 पदों के लिए चार लाख से अधिक आवेदन हुए थे, 37 जिलों में 15 विषयों का इम्तिहान हुआ, सामाजिक विज्ञान में 1854 पद हैं। 


इसकी लिखित परीक्षा में लगभग 80 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे, दो साल से प्रतियोगी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे इंतजार के क्रम में बुधवार को हिंदी के महिला शाखा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 

737 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, पुरुष शाखा के 696 पदों के सापेक्ष 695 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया था, अब सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम आना बाकी है।


महिला शाखा हिंदी की टॉपर्स
१ उषा देवी
2. संजू मौर्य 
3. कंचन द्विवेदी 
4. कुमारी नीतू 
5. सुनीता सिंह 
6. रीता सिंह
7. कुमकुम वर्मा
8. साक्षी मित्रा
9. प्रतिभा सिंह
10. मनीषा